|| प्रभु को अगर भूलोगे बन्दे, बाद बहुत पछताओगे ||
प्रभु को अगर भूलोगे बन्दे,
बाद बहुत पछताओगे,
पैसे से भोजन लाओगे,
भूख कहा से लाओगे,
पैसे से भोजन लाओगे,
भूख कहा से लाओगे,
प्रभु को अगर भूलोगे बंदे,
बाद बहुत पछताओगे ॥
पैसे के खातिर तू बन्दे,
करता रहा हेरा फेरी,
घी में डालडा, डालडा में घी,
करते नही तनिक देरी,
सुंदर वक़्त को कब तक बन्दे,
व्यर्थ में यू ही गवाओगे,
पैसे से बिस्तर लाओगे,
नींद कहा से लाओगे,
प्रभु को अगर भूलोगे बंदे,
बाद बहुत पछताओगे ॥
साबुन से इस् तन को बन्दे,
धोता रहा तू मल-मल के,
मन तो तेरा गंदा रह गया,
तीरथ करता चल-चल के,
प्रभु शरण में नही गए तो,
बाद बहुत पछताओगे,
पैसे से गहना लाओगे,
रूप कहा से लाओगे,
प्रभु को अगर भूलोगे बंदे,
बाद बहुत पछताओगे ॥
संगीत है शक्ति ईश्वर का,
इसका ही गुणगान करो,
मन को बांधो तन को साधो,
कभी नही अभिमान करो,
अगर साधना नही करोगे,
अंत समय पछताओगे,
पैसे से सरगम सीखोगे,
दर्द कहा से लाओगे,
प्रभु को अगर भूलोगे बंदे,
बाद बहुत पछताओगे ॥
प्रभु को अगर भूलोगे बन्दे,
बाद बहुत पछताओगे,
पैसे से भोजन लाओगे,
भूख कहा से लाओगे,
पैसे से भोजन लाओगे,
भूख कहा से लाओगे,
प्रभु को अगर भूलोगे बंदे,
बाद बहुत पछताओगे ॥
- hindiहम सब मिलके आये, दाता तेरे दरबार
- hindiकहा प्रभु से बिगड़ता क्या
- hindiक्या वो करेगा लेके चढ़ावा
- hindiमेरी ज़िन्दगी सवर जाए
- hindiमुझे तेरा सहारा सदा चाहिए
- hindiमुरख बन्दे, क्या है रे जग मे तेरा
- hindiना जाने आज क्यो फिर से, तुम्हारी याद आई है
- hindiना मन हूँ ना बुद्धि ना चित अहंकार
- hindiप्रभु हम पे कृपा करना, प्रभु हम पे दया करना
- hindiप्रभु जो तुम्हे हम, बताकर के रोये
- hindiसुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
Found a Mistake or Error? Report it Now

