राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा PDF हिन्दी
Download PDF of Ram Tumhare Aane Se Sukhdham Bana Ye Jag Sara Bhajan Hindi
Shri Ram ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा हिन्दी Lyrics
|| राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा ||
हे राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा,
संपूर्ण सनातन पुलकित है जप जप के राम तेरी माला ॥
कितने युग के संताप मिटे अब अवधपुरी हर्षाई है,
जिस दिन से राम विराजे हैं दीपों से नगरी सजाई है,
युग युग का कटा वनवास प्रभु,
बन गया है मंदिर अब न्यारा,
हे राम तुम्हारे आने से ॥
योगी संतों के भाल पर अब राम चरण रज चमक रही,
तेरे दर्शन की आस में ये प्यासी अखियां तरस रहीं,
उस रज को माथ लगा कर अब,
हर कोई बना है मतवाला,
हे राम तुम्हारे आने से ॥
इस धरा के कोने कोने में बस राम नाम की अलख जगी,
हर नैना छवि निहार रहे और नगर नगर सब डगर सजीं,
ऐसे दीपों से दीप जले,
हर ओर हुआ है उजियारा,
हे राम तुम्हारे आने से ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowराम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा
READ
राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
