श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे PDF हिन्दी
Download PDF of Shree Ram Ji Ka Mandir Banayenge Bhajan Hindi
Shri Ram ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे हिन्दी Lyrics
|| श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे ||
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
मंदिर जब ये बन जायेगा,
कण कण सारा हर्षायेगा,
बच्चा बच्चा ये गायेगा,
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥
विश्वगुरु कहलाये ऐसा,
देश हमारा हो,
भारत की शक्ति का डंका,
दुनिया भर में हो,
गीता रामायण से सारी,
दुनिया गुंजित हो,
संस्कृति भारत की हर एक,
देश का सेहरा हो,
कलयुग में त्रेता लाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥
सारे अवतारों की भूमि,
भारत माता है,
वीर महापुरुषों की जननी,
भाग्य विधाता है,
संघर्षों से गुज़री हुई ये,
राम कहानी है,
बरसों से तम्बू में बैठे,
दी कुर्बानी है,
‘जीवन’ योगी मोदी को,
फिर से लाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
मंदिर जब ये बन जायेगा,
कण कण सारा हर्षायेगा,
बच्चा बच्चा ये गायेगा,
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
READ
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
