सूना लगे सारा देश वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी
सूना लगे सारा देश वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
धर जोगन का भेष,
श्याम दर अलख जगाउंगी,
सूना लगे सारा देश वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी ||
मैं गिरधर की गिरधर मेरे,
मेरे जनम जनम के फेरे,
संतन की प्रसादी लेकर,
जमना जल में नहाउंगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
सुना लगे सारा देश,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी ||
राधा वल्लभ की छवि न्यारी,
मन में भाए गयो रसिक बिहारी,
झांके झरोखा में बांके बिहारी ते,
निशदिन नैना लड़ाउंगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
सुना लगे सारा देश,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी ||
श्याम बिहारी से करके यारी,
छोड़ दई है दुनिया सारी,
बंसीवट को लेके झोंका,
गोपेश्वर दूध चढ़ाउंगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
सुना लगे सारा देश,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी ||
गोपीनाथ और मदन मोहन जी,
सेवाकुंज और राधा रमण जी,
निधिवन की परिक्रमा देके,
गोविन्द जी के गुण गाउंगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
सुना लगे सारा देश,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी ||
सूना लगे सारा देश वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
धर जोगन का भेष,
श्याम दर अलख जगाउंगी,
सूना लगे सारा देश वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी,
वृन्दावन कुटिया बनाऊँगी ||
- hindiश्री राधे गोविंदा मन भज ले हरि का प्यारा नाम है
- hindiपकड़ लो हाथ बनवारी
- hindiभर दे रे श्याम झोली भर दे
- hindiतूने अजब रचा भगवान खिलौना मिट्टी का
- hindiघर घर बधाई बाजे रे देखो
- hindiकाली काली अलकों के फंदे क्यों डाले
- hindiराधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक
- hindiजरी की पगड़ी बांधे
- hindiजरा इतना बता दे कान्हा
- hindiमेरा आप की कृपा से
- hindiहाथी घोड़ा पाल की
- hindiतेरो लाल यशोदा छल गयो री – भजन
- hindiमोहन से दिल क्यों लगाया है
- hindiकाली कमली वाला मेरा यार है
- hindiबांके बिहारी की देख छटा
Found a Mistake or Error? Report it Now
