Misc

राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे

Ram Janmabhoomi Par Jakar Jeet Ke Deep Jalayenge Bhajan Hindi Lyrics

MiscBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे ||

राम जन्मभूमि पर जाकर,

जीत के दीप जलाएंगे,

कलयुग के रावण अब भय से,

अपनी खैर मनाएंगे ॥

राम अयोध्या जब लौटे,

जले थे दीपक घर घर में,

सियाराम के जयकारे भी,

गूंज उठे थे अम्बर में,

जाके अयोध्या दिवाली में,

फुलझड़िया हम जलाएंगे,

कलयुग के रावण अब भय से,

अपनी खैर मनाएंगे ॥

देश के कोने कोने से जब,

भक्तो की टोली आएगी,

उनकी भक्ति की शक्ति से,

ये दुनिया अब थर्राएगी,

जय श्री राम का झंडा अब तो,

हर घर में लहराएगा,

कलयुग के रावण अब भय से,

अपनी खैर मनाएंगे ॥

राम जन्मभूमि पर जाकर,

जीत के दीप जलाएंगे,

कलयुग के रावण अब भय से,

अपनी खैर मनाएंगे ॥

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे PDF

राम जन्मभूमि पर जाकर, जीत के दीप जलाएंगे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App