Shri Krishna

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास सांवरे का

Har Kadam Pe Tumhe Hoga Aabhash Saware Ka Bhajan Hindi Lyrics

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| हर कदम पे तुम्हे होगा आभास सांवरे का ||

हर कदम पे तुम्हे होगा,
आभास सांवरे का,
चाहे कुछ भी हो ना डगमग हो,
विश्वास सांवरे का,
हर कदम पे तुम्हें होगा,
आभास सांवरे का ॥

दुनिया से आँखें बंद करके,
मन की आँखों को खोल ज़रा,
बेमतलब की बातें छोड़ो,
जय बाबा की तू बोल ज़रा,
दिल के अंदर तुम्हे होगा,
एहसास सांवरे का,
हर कदम पे तुम्हें होगा,
आभास सांवरे का ॥

चलकर के देखो तुम एक बार,
मेरे साँवलिये की राहों में,
गिरने के पहले थामेगा,
ये आकर अपनी बाँहों में,
तेरे मन में ही मिलेगा,
तुम्हे वास सांवरे का,
हर कदम पे तुम्हें होगा,
आभास सांवरे का ॥

‘सूरज’ कुछ ऐसा काम करो,
सांवरिया हो तुमसे राजी,
हारे को जो अपनाओगे,
जीतोगे फिर तुम हर बाजी,
बन जायेगा फिर तू,
बड़ा ख़ास सांवरे का,
हर कदम पे तुम्हें होगा,
आभास सांवरे का ॥

हर कदम पे तुम्हे होगा,
आभास सांवरे का,
चाहे कुछ भी हो ना डगमग हो,
विश्वास सांवरे का,
हर कदम पे तुम्हें होगा,
आभास सांवरे का ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download हर कदम पे तुम्हे होगा आभास सांवरे का PDF

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास सांवरे का PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App