|| श्री राम जी की आरती ||
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ,
आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ||
कनक सिहासन रजत जोड़ी,
दशरथ नंदन जनक किशोरी,
युगल छबि को सदा निहारूँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||
बाम भाग शोभित जग जननी,
चरण बिराजत है सुत अंजनी,
उन चरणों को सदा पखारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||
आरती हनुमत के मन भाए,
राम कथा नित शिव जी गाए,
राम कथा हृदय में उतारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
वंदन करती दुनिया सारी,
उन चरणों में शीश नवाऊँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं,
आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ||
- marathiउत्कट साधुनि शिळा – रामचंद्राची आरती
- marathiत्रिभुवनमंडितमाळ शोभतसे – रामचंद्राची आरती
- marathiजय देव आत्मारामा – रामचंद्राची आरती
- marathiअयोध्या पुरपट्टण – रामचंद्राची आरती
- marathiरत्नांची कुंडले – रामचंद्राची आरती
- marathiश्री रामाची आरती
- englishShri Raghuveer Aarti
- englishShri Ram Raghupati Aarti
- englishShri Sitaram Aarti
- englishShri Janakinath Aarti
- englishShri Ram Ji Ki Aarti
- hindiश्री रघुवर आरती
- gujaratiરામ જી આરતી
- englishShri Ram Aarti
- hindiश्री राम आरती
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download श्री राम जी की आरती MP3 (FREE)
♫ श्री राम जी की आरती MP3